भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को मटेरा विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जारी सूची के अनुसार, मटेरा मंडल की कमान कुश शुक्ला को सौंपी गई है। इसी तरह, रिसिया मंडल के अध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता को नियुक्त किया गया है, जबकि रामगांव मंडल का अध्यक्ष बृजेश निषाद को बनाया गया है। मंगलवार देर शाम जारी हुई इस सूची के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, डॉ. राजू निगम, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा, प्रेम वर्मा, प्रभात गुप्ता, गोविंद गोयल, कमलेश आर्य और सुधीर गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को मिठाई खिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बहराइच में भाजपा ने तीन मंडल अध्यक्ष घोषित किए: कार्यकर्ताओं में उत्साह, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की – Risia kasba(Bahraich sadar) News