प्रधान जी के दावे-वादे: कैसरगंज ब्लॉक की कंडैला पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Kaisarganj News

6
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के कैसरगंज ब्लॉक की बरखुरद्वारापुर पंचायत के प्रधान मोहम्मद नियाज से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं ग्राम प्रधान मोहम्मद नियाज़ बरखुर द्वारापुर, विकास खंड कैसरगंज, ज़िला बहराइच। 2021 में मेरे गाँव की जनता ने मुझे अपना बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाया था, जिससे मैं विकास का कार्य कर सकूं। जिसमें हमने बहुत महत्वपूर्ण कार्यों को करवाया, जैसे कि सरकारी राशन की दुकान गाँव में बनवाया, गाँव मे बड़ा ट्रांसफार्मर रखवाया गया और गाँव के जर्जर तारों को बदलवाया। दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन बनवाया, डेढ़ सौ से दो सौ की संख्या में आवास दिलाए गए, 125 प्रधानमंत्री आवास, 20 मुख्यमंत्री आवास है, और भी बहुत सारे कार्य करवाए गए। आगे जनता 2026 मे मुझे दुबारा मौका देती है तो शेष रह गए कार्य को करेंगे और मुझे अपनी बात रखने के लिए दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप ने मौका दिया। इसके लिए मैं दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप का बहुत धन्यवाद करता हूँ। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement