आम आदमी पार्टी (AAP) की महाराजगंज इकाई ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राम कुमार पटेल के नेतृत्व में किया गया। सक्सेना चौराहे पर आयोजित धरने के दौरान पशुपतिनाथ गुप्त ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार भारत सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही है, वहीं दूसरी ओर अडानी समूह बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति कर रहा है। गुप्त ने इसे सरकार का दोहरा मापदंड बताया। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि सरकार को भारत में हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने के बजाय इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। इस प्रदर्शन में श्री कृष्ण, बद्री विशाल, गुड्डू ठाकुर, संजय पांडे, कृष्ण मोहन गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज में सक्सेना चौराहे पर जुटे आप कार्यकर्ता: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ किया प्रदर्शन – Banspar Baijauli(Maharajganj sadar) News