प्रधान जी के दावे-वादे:जोगिया ब्लॉक की नदवालिया पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

5
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया ब्लॉक की नदवालिया पंचायत के प्रधान रेखा यादव से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं रमेश यादव, ग्राम पंचायत जम्हिरिया का प्रधान प्रतिनिधि हूं। मैंने अपनी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन, एमडीएम शेड, आर आर सी सेंटर, अन्नपुर्णा भवन, ओपन जिम, सामुदायिक शौचालय, दिव्यांग शौचालय तथा कई दर्जन इंटरलॉकिंग सड़कें, नालियाँ और चकरोड का निर्माण करवाया है। क्योंकि हमारी ग्राम पंचायत सात टोलों में बसी है, ऐसे में पंचायत के सीमित फंड होने के कारण कुछ कार्य अभी भी अधूरे हैं। यदि जनता ने दोबारा मौका दिया तो मैं इन सभी अधूरे कार्यों को निश्चित रूप से पूरा करूंगा। साथ ही, सच्ची बातों को बेधड़क प्रकाशित करने के लिए दैनिक भास्कर का आभार।
यहां भी पढ़े:  कैसरगंज में ग्राम पंचायत अधिकारियों का धरना: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन - Kaisarganj News
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement