Advertisement
बलरामपुर के परिवार परामर्श केंद्र में ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत तीन पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक आयोजित की गई। केंद्र में विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता के माध्यम से पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच आपसी सुलह एवं समझौता कराया गया। दोनों पक्षों ने अपने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेमपूर्वक एक साथ जीवन यापन करने पर सहमति व्यक्त की। परामर्शदाताओं द्वारा उन्हें अपने बड़ों का सम्मान करने और परस्पर समझ व सहयोग से जीवन की नई शुरुआत करने की सलाह दी गई। इस पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, देवतादीन दूबे, तनवीर जहां, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, तथा महिला कांस्टेबल मनीषा गुलअफ्शा बानो व पूजा का विशेष योगदान रहा। निस्तारित किए गए मामलों में राधा बनाम सूरजराम (थाना को0 नगर), इसरत जहाँ बनाम मोहर्म अली (थाना को0 नगर) और खुशनुमा बनाम फुरकान कुरैशी (थाना म0 तराई) शामिल हैं।






































