महाराजगंज जिले में डूडी पुल के पास स्थित रईस मिल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव के पास ही एक दुर्घटनाग्रस्त काली पल्सर बाइक (नंबर UP56बे6646) भी पड़ी मिली। घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे लोगों में शशिकांत वर्मा पुत्र नागेश्वर वर्मा निवासी ग्राम बेलभार, थाना नौतनवा, जनपद महाराजगंज ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि मृतक उनके जीजा अजय वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा हैं, जो सिद्धार्थनगर जिले के पकड़ियाहवा थाना मुहाने के रहने वाले थे। अजय वर्मा का ससुराल और मकान दोनों ग्राम बेलभार में ही है। मृतक अजय वर्मा के ससुर नागेश्वर वर्मा पुत्र स्व. रामलखन, निवासी बेलभार, ने बताया कि उनकी चखना में नागेश्वर प्रसाद ज्वेलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि अजय वर्मा सोमवार शाम करीब 6 बजे दुकान बंद करके उनके घर आए थे। नागेश्वर वर्मा के अनुसार, अजय वर्मा ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भोजन किया। इसके बाद, वह अपनी पत्नी और बच्चों को उनके ही घर छोड़कर यह कहकर निकले कि वह अपने घर जा रहे हैं। अजय वर्मा का घर नागेश्वर वर्मा के घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित है। नागेश्वर वर्मा ने आशंका जताई है कि उनके दामाद ने जो कपड़े पहनकर खाना खाया था, वे कपड़े शव पर नहीं थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौतनवा थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
महराजगंज के डूडी पुल के पास मिला शव: दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली, पुलिस जांच में जुटी – Nautanwa(Nautanwa) News