बीडीओ ने हरखपुरा में संभाली कमान: एसआईआर नोटिस सत्यापन का किया औचक निरीक्षण – Gangi bazar(Maharajganj sadar) News

3
Advertisement

पनियरा विकासखंड के हरखपुरा में चल रहे एसआईआर नोटिस सत्यापन अभियान का बुधवार को बीडीओ राहुल सागर ने औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि बीडीओ सुबह से लेकर शाम तक स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सत्यापन रजिस्टर, नोटिसों की स्थिति और प्रपत्रों की जांच की। बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक एसआईआर नोटिस का सत्यापन पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने ग्रामीणों से संवाद कर सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने पात्र व्यक्तियों का विवरण सही रूप से दर्ज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने की अपील की। इस मौके पर सचिव सूर्य प्रकाश रंजन, लेखपाल अभिषेक सिंह, बीएलओ तथा ग्राम प्रधान विनय कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस अभियान को गंभीरता से चलाया जा रहा है और शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।
Advertisement