भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बेलहिया में एक व्यक्ति पर शराब के नशे में अपने घर में आग लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित पत्नी ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बरियारपुर टोला बेलहिया निवासी निर्मला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ था। वह उपचार के दौरान भिटौली बाजार के कामता रोड स्थित अपने मायके में रह रही थीं। इसी बीच 4 दिसंबर को उनके पति शराब के नशे में घर पहुंचे और कथित तौर पर आग लगा दी। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। निर्मला का आरोप है कि उनके पति लगातार गाली-गलौज करते हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने 6 दिसंबर को भिटौली थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, उनका कहना है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में CO सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के लिए SO भिटौली को निर्देशित कर रहा हु
बरियारपुर में पति ने घर में लगाई आग: पत्नी ने थाने में शिकायत की, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप – Puraina(Maharajganj sadar) News