कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में दिसंबर, 2025 की जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा पिछली बैठक में की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उद्यमियों से संवाद किया, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना, तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम अटल पेंशन योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, सीएम युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी बैंक में ऋण आवेदन पत्र अनावश्यक रूप से लंबित न रहें। यदि किसी आवेदन में कोई कमी हो, तो संबंधित शाखाएं लाभार्थियों से संपर्क कर उसे दूर करें और समयबद्ध ऋण वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपायुक्त उद्योग, बैंकर्स, उद्यमी, व्यापारीगण और संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
बलरामपुर में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न:डीएम ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश