महाराजगंज के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज की कक्षा 12 में अध्ययनरत पांच छात्राओं का चयन ‘विकसित भारत-2047’ योजना के तहत हुआ है। इन छात्राओं को अविष्कार फाउंडेशन द्वारा उद्यमिता विकास और उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए अपने मौलिक विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इन चयनित छात्राओं में वानिया खान, नम्रता, अन्या, अंकिता और सलोनी शामिल हैं। इनकी प्रस्तुति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में अवध शिल्पग्राम में 11 से 12 दिसंबर 2025 तक होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने एक प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में स्थानीय पीजी कॉलेज के सभागार में विविध कार्यक्रमों के नोडल अमरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जनपद भर की बाल प्रतिभाओं को विकसित भारत के लिए सुझाव देने हेतु चुना गया था। इसी चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने ‘हेल्थ हार्वेस्ट ऑर्गेनिक वेजिटेबल’ विषय पर एक प्रोजेक्ट तैयार किया था। उत्तर प्रदेश आविष्कार फाउंडेशन टीम द्वारा इस प्रोजेक्ट का चयन प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया है। सभी छात्राएं विद्यालय की शिक्षिका रत्ना द्विवेदी के साथ दो दिवसीय सेमिनार में भाग लेने जा रही हैं। टीम की लीडर वानिया खान ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें जनपद का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस दौरान कामाख्या जायसवाल, अखिलेश्वर राव, राजेश कुमार, संतोष मिश्र और डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने छात्राओं को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
महराजगंज के जीएसवीएस इंटर कॉलेज की 5 छात्राएं चयनित: विकसित भारत-2047 योजना में प्रदेश स्तर पर करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व – Maharajganj News