बलरामपुर के गनवरिया गांव में घर में घुसा तेंदुआ:परिवार के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा

5
Advertisement

बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज तथा थाना ललिया क्षेत्र के अंतर्गत गनवरिया गांव में बुधवार देर रात एक तेंदुआ जंगल से भटककर घर में घुस गया। घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। यह घटना गनवरिया गांव निवासी इंद्रसेन गौतम के घर में हुई। बताया गया कि जब महिलाएं खाना बना रही थीं, तभी अचानक तेंदुआ घर के अंदर आ गया। तेंदुए को सामने देखकर महिलाएं चिल्लाने लगीं और तुरंत घर से बाहर निकल आईं। घर में तेंदुआ घुसने की खबर मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल बनकटवा रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन क्षेत्र अधिकारी शत्रोहन लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। इसी बीच, तेंदुआ मौका पाकर घर से बाहर निकल गया। ग्रामीण विनोद, राजेश, ओमप्रकाश और राजू सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के जंगलों से जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। गांव में तेंदुए के पहुंचने से लोग दहशत में हैं। वन क्षेत्र अधिकारी शत्रोहन लाल ने जानकारी दी कि क्षेत्र में तेंदुए की तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।
यहां भी पढ़े:  बरदहवा गांव में छह माह से सफाईकर्मी नहीं:नालियां चोक, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, गंदगी का अंबार
Advertisement