राम जानकी मार्ग पर शीतलहर, घना कोहरा:प्रशासन ने नहीं की अलाव-शेल्टर होम की व्यवस्था

5
Advertisement

गुरुवार सुबह से ही राम जानकी मार्ग पर घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। इसके बावजूद, सड़क पर दोपहिया और चारपहिया वाहन तेज गति से चल रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहन भी बिना किसी सुरक्षा कवच या फॉग लाइट के दौड़ रहे हैं। ठंड की शुरुआत के बावजूद, प्रशासन द्वारा अभी तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही बेघर लोगों के लिए शेल्टर होम बनाए गए हैं। ऐसे में बेघर लोगों को कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है।शीतलहर के व्यापक प्रभाव के कारण लोगों में कंपकंपी बढ़ गई है और उन्होंने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को वाहनों पर फॉग लाइट और सड़कों पर रिफ्लेक्टर की व्यवस्था करनी चाहिए।

यहां भी पढ़े:  श्यामदेउरवा से किशोरी लापता, केस दर्ज: कुशीनगर के युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, जांच जारी - Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News
Advertisement