पनियरा विकासखंड की ग्राम पंचायत सोहास में मनरेगा के तहत कराए जा रहे मिट्टी भराई कार्य में गंभीर अनियमितता सामने आई है। तीन अलग-अलग कार्यस्थलों पर हुए कार्यों के लिए पोर्टल पर एक ही फोटो अपलोड कर दी गई, जिससे कार्य की सत्यता पर सवाल उठ गए हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान सहित छह लोगों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि महिला मेट और रोजगार सेवक को कार्य से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सोहास में मनरेगा योजना के तहत तीन स्थानों पर मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। नियमानुसार, प्रत्येक कार्यस्थल की अलग-अलग जियो टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कार्यों का सत्यापन आसानी से हो सके। हालांकि, संबंधित कार्मिकों ने तीनों कार्यस्थलों के लिए एक ही तस्वीर अपलोड कर दी, जिससे अनियमितता की पुष्टि हुई। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और जांच तेज कर दी गई। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राहुल सागर ने पहले ग्राम सचिव और कार्य से जुड़े कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद डीसी मनरेगा गौरवेंद्र कुमार सिंह ने मामले की दोबारा जांच कराई। प्रारंभिक जांच में लापरवाही स्पष्ट होने पर डीसी मनरेगा ने ग्राम प्रधान सरोज सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी परमेश्वर दुबे, रोजगार सेवक राजेश जायसवाल, तकनीकी सहायक राजेंद्र सिंह तथा महिला मेट रिंकू सिंह और सरिता यादव को नोटिस जारी किया है। इन सभी को एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति बताने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी मनरेगा गौरवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अनियमितता पाई गई है। इसके मद्देनजर, महिला मेट और रोजगार सेवक को तत्काल प्रभाव से कार्य से रोक दिया गया है। नोटिस के जवाब मिलने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।
पनियरा के सोहास मे मनरेगा कार्य में लापरवाही का आरोप: प्रधान समेत 6 को नोटिस, मेट-रोजगार सेवक कार्य से रोके गए – Paniyara(Maharajganj) News