कोठीभार पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक: मिशन शक्ति फेज 5 के तहत गिलासी देवी कॉलेज में अभियान – Siswa(Maharajganj) News

8
Advertisement

गुरुवार को कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बलहीखोर स्थित श्रीमती गिलासी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, उन्हें बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया गया। छात्राओं को 1090, 1076, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल और पूजा यादव शामिल थीं।
यहां भी पढ़े:  बहराइच में किसानों ने गन्ना लदे ट्रक रोके: श्रावस्ती चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन, पर्याप्त ट्रक न होने से गन्ना सूख रहा - Majha Dariyaburd(Nanpara) News
Advertisement