सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र: तेजवापुर के आरसेटी में समारोह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी रहीं मुख्य अतिथि – Tejwapur(Bahraich) News

9
Advertisement

तेजवापुर ब्लॉक के टेड़वा बसंतापुर स्थित इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में गुरुवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में महिला सिलाई का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह की मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी थीं, जबकि इंडियन बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक चक्रपाणि द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने सिलाई प्रशिक्षण को महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह हुनर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है, उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करता है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाता है। डॉ. त्रिपाठी ने आगे कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाएं घर बैठे या अपना छोटा व्यवसाय शुरू करके आय अर्जित कर सकती हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। आरसेटी द्वारा उन्हें कपड़े सिलने, डिजाइन बनाने और माप लेने जैसे तकनीकी कौशल सिखाए गए हैं, जो उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। इस अवसर पर एलडीएम जितेंद्र कुमार मसंद, जिला उपायुक्त धनंजय सिंह, आरसेटी निदेशक रीती कुमारी, सहायक प्रबंधक डीईसी जेपी यादव, संकाय सदस्य अरविंद मिश्रा, राजेश कुमार और इंदू सिंह सहित कई महिला प्रशिक्षु मौजूद रहीं।
Advertisement