कटिलिया पुलिस चौकी का लोकार्पण: डीएम-एसपी ने रिसिया थाना क्षेत्र में किया उद्घाटन – Risia kasba(Bahraich sadar) News

8
Advertisement

बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में जनसहयोग से नवनिर्मित कटिलिया पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह की उपस्थिति में एक स्थानीय छात्र ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि यह नई पुलिस चौकी स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आपातकाल में लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी। यह चौकी अपराधों की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और संभ्रांतजनों ने चौकी परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन भी किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह, एसडीएम पयागपुर पूजा चौधरी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुंच सिंह, थाना प्रभारी रिसिया करूणाकर पाण्डेय, चौकी प्रभारी गुरुसेन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  कंजड़वा में स्कूल मार्ग जर्जर, छात्रों को परेशानी:श्री प्रभुनाथ बाल विद्या मंदिर जाने वाले रास्ते की खराब हालत
Advertisement