बस्ती जिले के हर्रैया में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम रूधौली मनोज प्रकाश ने रविवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने आमा टीनिच, कुर्दा, तेनुई तेज सिंह, हरर्दी और कप्तानगंज बूथ का बारी-बारी से निरीक्षण किया। सभी बूथों पर बीएलओ अपनी ड्यूटी पर मौजूद पाए गए। मनोज प्रकाश ने बीएलओ को मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म छह, मृतकों के नाम विलोपित करने के लिए फॉर्म सात और मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म आठ वितरित किए। निरीक्षण के दौरान बूथ पर उपस्थित ग्रामीणों को बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। एसडीएम ने मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए और बीएलओ के कार्य पर संतोष व्यक्त किया।





































