सिंदुरिया क्षेत्र के सिंदुरिया परसामीर, सोनवल और पिपरा कल्याण गांवों के बीच स्थित बलिया नाला का पानी ओवरफ्लो होने से लगभग 100 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। इस घटना से प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसान विजय यादव, दुर्गेश शर्मा, संदीप चौधरी सहित कई अन्य प्रभावित किसानों ने बताया कि परसामीर में नहर का आउटफॉल बलिया नाला में गिरता है। जब भी नहर से नाले में पानी छोड़ा जाता है, तो इन चार गांवों के सैकड़ों किसानों की फसलें डूब जाती हैं। किसानों का आरोप है कि नाले का अधिकांश बंधा क्षतिग्रस्त हो चुका है और इसकी वर्षों से सफाई नहीं हुई है। पूरा नाला खरपतवार से भरा पड़ा है, जिससे पानी का समुचित बहाव नहीं हो पाता और खेतों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। किसानों ने संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की है, लेकिन नाले की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। उनका कहना है कि इसी का खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि नाले की सफाई के कार्य को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वीकृति मिलते ही सफाई का कार्य करा दिया जाएगा।
बलिया नाला ओवरफ्लो, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल डूबी: किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की,नाले का अधिकांश बंधा क्षतिग्रस्त – Sekhui(Nichlaul) News