बलरामपुर के सिसवा गांव के प्रधान आमिर का कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले में तनाव की स्थिति बनने लगी थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी प्रधान को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में प्रधान आमिर एक चैंबर में बैठकर हिंदू समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा, धमकी और मारपीट की बात करता नजर आ रहा है। आरोप है कि उसने दुर्गा पूजा, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा यात्रा और विभिन्न समुदायों को लेकर भड़काऊ बयान दिए। वीडियो सामने आने के बाद जिले में आक्रोश फैल गया था। RSS और सेवा भारती की तहरीर पर मुकदमा मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के जिला प्रमुख रूपेश कुमार मिश्र की तहरीर पर नगर कोतवाली में प्रधान आमिर और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। केस दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे संगठन कार्यकर्ता गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही गैंसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा और हिंदू युवा वाहिनी के नवीन विक्रम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पचपेड़वा थाने पहुंचे। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को शांत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। वीडियो की सत्यता और पृष्ठभूमि की जांच पचपेड़वा थाना प्रभारी ओपी चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो की सत्यता समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो कहां और किन परिस्थितियों में बनाया गया। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
भड़काऊ वीडियो पर सिसवा ग्राम प्रधान गिरफ्तार:बलरामपुर में हिंदू समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा और मारपीट की धमकी दी