बहराइच में हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन संपन्न: 14 जनवरी मकर संक्रांति पर होगा आयोजन, 5000 सनातनियों के जुटने की उम्मीद – Nanpara Dehati(Nanpara) News

4
Advertisement

नगर के शिवाला बाग मैदान में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए रविवार, 11 जनवरी 2026 को भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह सम्मेलन संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 14 जनवरी 2026, बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इस विराट आयोजन में लगभग 5000 सनातनियों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन के बाद संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति सहभोज का भी आयोजन किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ पुरोहित मनोज मिश्रा ने सनातनी परंपरा के अनुसार संपन्न कराया। इस दौरान हनुमान जी के पताका का भी पूजन किया गया। सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिछले कई दिनों से संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर के विभिन्न मोहल्लों में संपर्क अभियान चला रहे हैं। स्वयंसेवक शाम को ढोलक और मजीरे के साथ घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर प्रचारक बलजीत, आनंद, भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कृपाराम, शिवपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी, पंकज जायसवाल, राहुल कश्यप, गुप्ता आनंद रस्तोगी, विकास चौरसिया सहित कई गणमान्य सनातनी बंधु उपस्थित रहे। विराट हिंदू सम्मेलन में सिद्धनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर रवि गिरी जी महाराज और संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Advertisement