नानपारा में 350 ज़रूरतमंदों को मिले कंबल: विधायक सरोज सोनकर और एसडीएम ने किया वितरण – Nanpara News

2
Advertisement

बहराइच के नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम नन्हू जोत में एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बलहा की विधायक सरोज सोनकर और उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने 350 ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित किए। तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा आयोजित इस शिविर में विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि कंबल वितरण से ज़रूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने प्रशासन, विशेषकर उप जिलाधिकारी की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए जनसेवा को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का प्रमुख दायित्व बताया। सोनकर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के कमज़ोर वर्ग को संबल प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम व्यक्तियों से भी ऐसे पुनीत कार्यों में भागीदार बनने का आह्वान किया। उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर यह प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ठंड के मौसम में किसी भी ज़रूरतमंद व्यक्ति को असुविधा न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील और सक्रिय रहते हुए चिन्हित ज़रूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नवाबगंज अक्षय, बलहा के हर्षित, थानाध्यक्ष नानपारा सहित राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  राजकीय बीज गोदाम दूर, किसान परेशान:उन्नतशील गेहूं बीज महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर
Advertisement