भिटौली थाना क्षेत्र में एनएच-730 पर तरकुलवा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दो वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक फॉर्च्यूनर (UP 53 FF 4440) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। दूसरा वाहन सड़क के दूसरी ओर पलट गया। जानकारी के अनुसार, परतावल स्थित आलम हुसैन अहमद मोटर ड्राइविंग सेंटर के चालक आलम हुसैन (60 वर्ष, निवासी परतावल) अपनी ऑल्टो 800 कार से यू-टर्न ले रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर तरकुलवा निवासी अख्तियार पुत्र महबूब के मकान में घुस गई। हादसे में मकान का शटर और पिलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे घर को काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में आलम हुसैन के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। दूसरे वाहन में सवार शाहरुख (30 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुर भटगांवा) के सीने में चोट आई है। दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज में दीवार तोड़ फॉर्च्यूनर घर में घुसी: एनएच-730 पर हुए हादसे में दो घायल, गोरखपुर से आ रही तेज रफ्तार से हादसा – Partawal(Maharajganj) News