भिटौली थाना क्षेत्र के एनएच 730 गोरखपुर-महाराजगंज संपर्क मार्ग पर तरकुलवा तिवारी में गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे एक फॉर्च्यूनर और अल्टो कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के आलम मोटर ट्रेनिंग सेंटर परतावल के मालिक आलम हुसैन (60) तरकुलवा उर्फ भटगांवा निवासी शाहरुख उर्फ फते आलम (30) को अल्टो कार से ड्राइविंग सिखा रहे थे। वे परतावल से तरकुलवा तिवारी तक आए थे और तरकुलवा तिवारी फैक्ट्री के सामने सड़क पर गाड़ी मोड़कर वापस परतावल जाने की तैयारी में थे। जैसे ही अल्टो कार सड़क पर मुड़ी, गोरखपुर से तेज रफ्तार से आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अल्टो कई पलटी खाने के बाद एक गड्ढे में जा गिरी। फॉर्च्यूनर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अख्तियार अली के मकान में जा घुसी, जिससे मकान के आगे बनी दुकान का शटर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आलम हुसैन तथा शाहरुख को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा। शाहरुख उर्फ फते आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दिन में लगभग 11 बजे शाहरुख उर्फ फते आलम की मृत्यु हो गई। फॉर्च्यूनर में सवार गोरखपुर निवासी विनय गुप्ता का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर-महाराजगंज मार्ग पर दो कारों की आपस में टक्कर, मौत: हादसे में दो लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी – Chhapaiya(Maharajganj sadar) News