महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कस्टम्स (निवारक) टीम, नौतनवां ने नो-मैन्स लैंड के समीप बैरियाहवा क्षेत्र में छापेमारी कर 140 बोरी गेहूं बरामद किया। यह गेहूं अवैध रूप से नेपाल ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलते ही विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस अवस्था में यह गेहूं मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त गेहूं को निर्धारित एवं अधिकृत मार्ग के अतिरिक्त ऑफ-रूट के माध्यम से अवैध रूप से नेपाल भेजा जा रहा था। यह पूरी कार्रवाई कस्टम अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। उनके निर्देशन में टीम ने अत्यंत सतर्कता, संयम और कुशलता के साथ पूरे अभियान को अंजाम दिया। बरामद गेहूं को मौके पर ही कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं तथा आगे की जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार की तस्करी से सरकार को राजस्व की हानि होती है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। कस्टम्स (निवारक) विभाग द्वारा समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाती है ताकि अवैध निर्यात एवं तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि विभाग सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो वे तत्काल कस्टम्स विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कस्टम्स (निवारक) नौतनवां भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा।
नौतनवा कस्टम ने 140 बोरी गेहूं पकड़ा: अवैध रूप से नेपाल ले जाने का प्रयास विफल – Nautanwa(Nautanwa) News