घुघली थाना परिसर में गुरुवार शाम 4:30 बजे आगामी महाशिवरात्रि, होली और रमजान को लेकर थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना था। बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सभी प्रतिभागियों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज जखीरा भूपेंद्र प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज घुघली नगर अशोक गिरी,SI हरि प्रकाश यादव, महिला दरोगा कुमारी रूचि सहित समेत थाने के समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य इस्तकार उर्फ टुनटुन, रजत राय, राम सजीवन सिंह, राकेश उर्फ मुन्नू पांडे, विजय कुमार मिश्रा और अर्जुन जायसवाल भी बैठक में शामिल हुए।
घुघली थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक: महाशिवरात्रि, होली और रमजान को लेकर की गई चर्चा – Ghughali(Maharajganj) News