महराजगंज के शिकारपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार, टीवीएस एक्सएल/सुपर (गाड़ी संख्या यूपी 56 एवी 9081) चला रहे बुजुर्ग साधू गोरखपुर के देऊरवा स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान महराजगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बोलेरो वाहन को पकड़ लिया और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल का पैर फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
शिकारपुर में कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी: पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, पैर फ्रैक्चर – Rampur Baldiha(Maharajganj sadar) News