बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में सोमवार रात अलाव तापते समय एक 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पयागपुर थाना क्षेत्र के नव्वा ग्राम निवासी पूनम सोमवार रात घर का काम खत्म करने के बाद ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही थी। इसी दौरान अलाव की लपटें अचानक तेज हो गईं और वह उनकी चपेट में आ गई। इस घटना में पूनम का बायां पैर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत आग बुझाई और किशोरी को इलाज के लिए पयागपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम पूनम का इलाज कर रही है। चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी की हालत स्थिर है, लेकिन पैर में जख्म अधिक होने के कारण उसे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा।
बहराइच में अलाव तापते समय किशोरी: बायां बैर बुरी तरह झुलसा, जिला अस्पताल भर्ती – Bahraich News