रामपुर में अधिवक्ता की मौत का मामला: वकीलों ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की – Nautanwa(Nautanwa) News

1
Advertisement

रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खान की गोली मारकर हत्या के बाद अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। यह घटना बीते 11 फरवरी की दोपहर रामपुर तहसील में हुई थी। वकीलों की वेशभूषा में आए हमलावरों ने अधिवक्ता फारूख अहमद खान को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी (डीएम) को संबोधित ज्ञापन में हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस एक्ट के लागू होने से वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे और बिना किसी भय के अपना कार्य कर पाएंगे। ज्ञापन सौंपते समय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, दयानंद यादव, नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, विभूति प्रसाद, योगेंद्र लाल श्रीवास्तव और मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  प्रसव इकाइयों के स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण:बलरामपुर में सुरक्षित प्रसव और जटिलता प्रबंधन पर कार्यशाला
Advertisement