श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल गोरखपुर मार्ग पर पिपरपाती इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भटहट पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया टोला करनौती निवासी राजू राजभर (29 वर्ष), सिकंदर (27 वर्ष) और प्रेम (25 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों एक बाइक पर सवार होकर श्यामदेउरवां से अपने घर जा रहे थे। पिपरपाती स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हादसे की तस्वीरें देखिए…
अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल: पिपरपाती के पास सड़क हादसे में गंभीर चोटें आईं – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News