महाराजगंज सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार बरेठवा टोला की महिलाओं ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से शिकायत की है। उनका आरोप है कि दलित बस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर शौचालय की टंकी के लिए गड्ढा खोदा गया है और विरोध करने पर एक व्यक्ति पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिलाओं ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि सुमन पत्नी त्रिभुवन ने सार्वजनिक रास्ते के खड़ंजे को उखाड़कर शौचालय की टंकी के लिए गड्ढा खोदा था। इस पर पड़ोसी राजू गौतम ने आपत्ति जताई और विभिन्न स्तरों पर शिकायत की। हल्का लेखपाल ने मौके का मुआयना कर सार्वजनिक रास्ते से गड्ढा भरवाने और टंकी न बनवाने का निर्देश दिया था। फर्जी केस दर्ज करवाने का आरोप इसके बावजूद, सुमन ने दोबारा गड्ढा खोदना शुरू कर दिया। राजू गौतम के परिवार के सदस्यों ने फिर आपत्ति की। आरोप है कि सुमन ने राजू गौतम और उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बाद में, सुमन पत्नी त्रिभुवन ने राजू गौतम पर दबाव बनाने के लिए कोतवाली थाने में फर्जी आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिए। पीड़ित पक्ष ने डीएम से मौके की जांच कराने और उनके ऊपर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि मामले की मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लक्षण, छब्बू, सिंगारी किशोर, वीरेंदर, कोशोर, शकुंतला, बहादूर, शकुंतला बिहारी, शारदा पत्नी इन्दरलोकी कलावती अमरनाथ सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
सार्वजनिक सड़क पर शौचालय का गड्ढा खोदने से रोका, FIR: महाराजगंज में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की; कहा- दबाव बनाने के लिए केस किया – Rudhauli Bhawchak(Maharajganj sadar) News