श्यामदेउरवा थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार और सदर क्षेत्राधिकारी (सीओ) जयप्रकाश त्रिपाठी ने की। अधिकारियों ने सभी समुदायों से महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की हुड़दंगई या माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करने का आग्रह किया। एसडीएम और सीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे न्यायालय भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दिए गए नंबरों पर दें। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सभी शिवालयों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि होली त्योहार के दौरान जिन स्थानों पर होलिका दहन होता है, वहां भी पुलिस मौजूद रहेगी। इस अवसर पर काशीनाथ सिंह, सोनकटिया ग्राम प्रधान लालजी चौधरी, बड़हरा बरईपार ग्राम प्रधान हसमुद्दीन, पूर्व प्रधान पंकज जायसवाल, महमदा ग्राम प्रधान विरेंद्र चौधरी सहित दोनों समुदायों के धर्मगुरु और भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।
श्यामदेउरवा में त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक: एसडीएम ने कहा- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई – Dhanha Nayak(Maharajganj sadar) News