एसएसबी ने बाल विवाह रोकथाम पर चलाया जागरूकता अभियान: महराजगंज के डोमा खाश इंटर कॉलेज में लोगों को किया जागरूक – Thuthibari(Nichlaul) News

6
Advertisement

महराजगंज। 22वीं वाहिनी एसएसबी की डी-समवाय ने शुक्रवार को डोमा खाश इंटर कॉलेज, बढ़िया फॉर्म में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के बचपन को छीनने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के तहत, लोगों को जागरूक रहने, समाज में होने वाले बाल विवाह की घटनाओं की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने और बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
यहां भी पढ़े:  पूर्व विधायक ने रूधौली पावर स्टेशन का निरीक्षण किया:बिजली बिल राहत योजना कैंप, उपभोक्ताओं से लाभ उठाने को कहा
Advertisement