प्रधान जी के दावे-वादे: तेजवापुर ब्लॉक की सरपतहा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Tejwapur(Bahraich) News

4
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के तेजवापुर ब्लॉक की सरपतहा पंचायत के प्रधान अब्दुल गफ़्फ़ार से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं ग्राम प्रधान सरपहा, मेरा नाम है अब्दुल गफ्फार। मैंने नाली का कार्य कम से कम लगभग तेरह सौ मीटर किया है और खड़ंजा लगभग चार सौ मीटर किया है, आरसीसी लगभग पांच सौ मीटर किया है, इंटरलॉकिंग करीब-करीब साढ़े तीन सौ मीटर किया है और अंडरग्राउंड नाली का काम ज्यादा हुआ है। आवास लगभग तिरसठ हैं जो पात्र थे उनको दिया गया है और जो भी शौचालय लगभग दो सौ तिरसठ हैं, वह जो पात्र थे उनको मिला है और जो भी कार्य है, हो रहा है, अभी होगा और आने वाले समय में भी जो जनता ने अवसर दिया, तो अच्छा से अच्छा कार्य करेंगे।
यहां भी पढ़े:  जन आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों के मरीज:बयारा में बदलते मौसम में बढ़ी सर्दी-बुखार की समस्या
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement