बेवा सीएचसी क्षेत्र के बेवा, बगडीहवा, लोहरौली, वासा चक और महुआरा सहित विभिन्न केंद्रों पर शनिवार को बच्चों और गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया। इसी क्रम में बेवा सीएचसी की सुपरवाइजर रीता मधुकर ने वासा चक उपकेंद्र का निरीक्षण किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वासा चक में बीएचएनडी टीकाकरण केंद्र पर एएनएम प्रीति चौरसिया ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच भी की और उन्हें आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर रीता मधुकर ने केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की जाएं। मधुकर ने लोगों को टीके का महत्व समझाया और महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने तथा संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। सुपरवाइजर मधुकर ने टीकाकरण केंद्र पर मौजूद महिलाओं को बताया कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को निःशुल्क टीकाकरण किया जाता है। यह टीकाकरण शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए होता है।
वासा चक में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण:सुपरवाइजर ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जांच की