दैनिक भास्कर संवाददाता जमुनहा जिले के जमुनाहा ब्लॉक की इमलिया करनपुर पंचायत के प्रधान दिलशाद खान प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।
मैं दिलशाद खान, ग्राम पंचायत अमलिया करनपुर, जिला श्रावस्ती, ब्लॉक जमुनहा का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हूं। मैंने अपने कार्यकाल में इंटरलॉकिंग, नाली, आरआरसी सेंटर, एसपीडब्ल्यू, पंचायत भवन, शौचालय, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन जैसे यथासंभव कार्य किए हैं। आने वाले समय में, अगर मैं दोबारा चुनकर आता हूं, तो यह मानकर चलिए कि जो भी बचा हुआ कार्य है, उसको भी पूरा करूंगा।
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं










































