उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने 18 जनवरी 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और मतदाताओं की संख्या बढ़ाना है। यह अभियान तहसील नानपारा की विधानसभा-283 नानपारा के सभी मतदेय स्थलों पर चलेगा। कैंप रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें बीएलओ उपस्थित रहकर आलेख्य निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट सूची) को पढ़कर सुनाएंगे। छूटे हुए पात्र लोग अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 या किसी संशोधन के लिए फॉर्म-8 जमा कर सकेंगे। इस दौरान खुली बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि इससे पहले 11 जनवरी 2026 को भी बूथों पर बीएलओ उपस्थित थे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपनी मतदाता सूची में नाम देखने की अपील की है। यदि कोई त्रुटि है या मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो संबंधित दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उपजिलाधिकारी ने सभी संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को “मिशन मोड” में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए, संबंधित क्षेत्र के प्रधानों और स्थानीय पार्षदों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। खुली बैठक में बीएलओ के अलावा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट, लेखपाल, पंचायत सहायक, राशन डीलर और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहकर सहयोग करेंगे।
नानपारा एसडीएम ने 18 जनवरी को मेगा कैंप के निर्देश: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधारने का मिलेगा मौका – Balha(Bahraich) News