सेमरा में दो साल से पड़ा ट्रांसफार्मर:बिजली विभाग की अनदेखी से हुआ क्षतिग्रस्त, तार भी गायब

2
Advertisement

इटवा ब्लॉक के सेमरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां लगभग दो साल पहले बदला गया एक ट्रांसफार्मर अभी तक मौके पर ही पड़ा हुआ है, जो अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह ट्रांसफार्मर पूरी तरह से खराब हो गया है। इसके अंदर लगे कॉइल और तांबे के तार भी गायब हो चुके हैं। यदि बिजली विभाग ने इसे समय रहते पावर हाउस पहुंचाया होता, तो इसकी मरम्मत कर इसे दोबारा उपयोग में लाया जा सकता था। विभाग की इस अनदेखी के कारण एक उपयोगी उपकरण बर्बाद हो गया। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर जेई अंकुश सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब जानकारी मिलने के बाद इसे जल्द ही पावर हाउस पर उठवा लिया जाएगा।
यहां भी पढ़े:  मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा की जानकारी:श्रावस्ती में आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक
Advertisement