दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के जमुनाहा ब्लॉक की जमुनहा भवानीयापुर पंचायत के प्रधान मो आसिफ प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।
ग्राम प्रधान बैजनाथपुर प्रतिनिधि हूं। मेरा नाम आसिफ अहमद है। और मेरा ग्राम सभा बैजनाथपुर है, विकासखंड जमुनहा है, जनपद श्रावस्ती का हूं मैं। और जो भी कार्य हमारे यहां जैसे इंटरलॉकिंग लगाया गया और RRC सेंटर बनाया गया। पंचायत भवन में काफी जो कमियां थीं वह सारी कमियां भी पूरी की गईं। और मेरे यहां का बाईपास का नाला जो काफी लोग परेशान थे, वह नाला को भी हमने बना दिया। और ऐसे कुछ अन्य काम हैं जो मैंने जनता की भलाई के लिए किए हैं और जनता के स्वास्थ्य के लिए किए हैं। और सभी से मैं आगाह करता हूं कि अगर भविष्य में दोबारा कोई चांस मिला तो मैं अपने बदला चौराहा को इतना बेहतरीन और अच्छा बनाने का प्रयास करूंगा कि कभी भविष्य में कोई दूसरा प्रधान ऐसा सोचा नहीं होगा।
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं































