बलरामपुर जिले के रेहराबाजार विकासखंड के रेहरा कस्बे आज दिनांक 14 जनवरी दिन बुधवार को उतरौला-मनकापुर मार्ग से एक मीटर की दूरी पर स्थित एक खुले गड्ढे में आज सुबह एक मवेशी गिर गया। स्थानीय लोगों ने मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन इस गड्ढे को लेकर क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यह घटना सुबह करीब 9 बजे बीएसएनएल टावर के सामने हुई। स्थानीय निवासियों की मदद से मवेशी को गड्ढे से बाहर निकाला गया और उसे कोई चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज तो मवेशी गिरा है, लेकिन कल को कोई चौपहिया वाहन, मोटरसाइकिल सवार या राहगीर भी इस गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गड्ढे को भरवाने की मांग की है। इस दौरान धर्म द्वारा धारी परिषद ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सोनू गुप्ता, डॉक्टर गुप्ता, जुग्गीलाल गुप्ता और राधेश्याम गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।
रेहराबाजार में गड्ढे में गिरा मवेशी:सड़क मार्ग से 1 मीटर की दूरी का मामला, लोगों ने मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाला