श्रावस्ती में जल निकासी के लिए सोख्ता निर्माण शुरू:इकौना ब्लॉक के रामपुर कटेल में ग्राम प्रधान ने कराया कार्य

5
Advertisement

श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड की ग्राम पंचायत कोडारी दिगर रामपुर कटेल में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए सोख्ता निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्राम प्रधान इनामदार उर्फ तालिब अली ने 14 जनवरी 2026 को गांव में लगे हैंडपंपों के पास जालीदार सोख्ता बनवाने का कार्य प्रारंभ कराया है। दरअसल, गांव में लगे सरकारी हैंडपंपों के पास अक्सर जलभराव हो जाता था। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय ग्रामीण दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार और हंसराम सहित कई लोगों ने इस समस्या से ग्राम प्रधान इनामदार उर्फ तालिब अली को अवगत कराया था। प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि वे 8-10 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान करवा देंगे। प्रधान के इस कार्य से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisement