नगर क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को नगर पंचायत तुलसीपुर का औचक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बलरामपुर चौराहे से हनुमानगढ़ी तक पैदल चलकर सड़क किनारे की सफाई। नालियों की स्थिति, कूड़ा संग्रहण व्यवस्था और स्वच्छता कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगरवासियों और दुकानदारों से संवाद किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सहभागिता बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत का कार्य नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि सफाई कार्य के बाद कहीं भी कूड़ा इकट्ठा न किया जाए, बल्कि कूड़े को सीधे कूड़ा गाड़ी में डालकर निर्धारित कलेक्शन प्वाइंट तक भेजा जाए। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में नालियों पर अतिक्रमण हटाने की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए, जिससे जल निकासी बाधित न हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नगर पंचायत द्वारा वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता का भी जायजा लिया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज और बसअड्डा का भी निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र की दीर्घकालिक सुंदरता और सुव्यवस्था के लिए निर्देशित किया कि नगर में एक थीम के अंतर्गत भवनों की पेंटिंग, साइनेज और सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाए, जिससे तुलसीपुर नगर की पहचान और आकर्षण में वृद्धि हो तथा नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण प्राप्त हो। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था को नियमित निगरानी, समयबद्धता और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम तुलसीपुर राकेश जयंत और अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।
तुलसीपुर में DM ने किया औचक निरीक्षण:बलरामपुर चौराहे से हनुमानगढ़ी तक सफाई व्यवस्था का जायजा