बहराइच जिले में सांसद आनंद गौड़ के नेतृत्व में मटेरा विधानसभा क्षेत्र में एक जन जागरण चौपाल का आयोजन किया गया। मटेरा इलाके की ग्राम पंचायत बड़गांवा में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इसका मुख्य विषय ‘विकसित भारत-जी राम’ के तहत 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी था। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सांसद ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण रोजगार सृजन, गरीब एवं वंचित वर्ग के उत्थान तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प पर प्रकाश डाला। सांसद ने किसानों, गरीबों और वंचितों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
सांसद आनंद गौड़ ने मटेरा में लगाई जन चौपाल: बहराइच में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी – Bahraich News