जमुनहा में पीडब्ल्यूडी सड़क गड्ढों में तब्दील:राजापुर पुरैना से बहराइच-नवाबगंज मार्ग पर ग्रामीणों में आक्रोश

4
Advertisement

जमुनहा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर पुरैना के मजरा हठू गांव से बहराइच-नवाबगंज मार्ग को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर अब वाहनों का चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह मार्ग जनपद श्रावस्ती और बहराइच को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, जिससे इसकी खराब हालत से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए हैं। हालांकि, अब तक किसी भी अधिकारी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। हंसराज वर्मा, श्रीनिवास, तीरथ राम यादव, तिलकराम, रामनिवास, रामचंद्र यादव और लालजी यादव सहित कई ग्रामीणों ने सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार के ‘गड्ढामुक्त सड़क अभियान’ के बावजूद स्थानीय पीडब्ल्यूडी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में यूरिया खाद की किल्लत:गेहूं की सिंचाई के बाद किसान खाद के लिए परेशान
Advertisement