Advertisement
बहराइच लोकसभा क्षेत्र की मटेरा विधानसभा के ग्राम पंचायत विछला धोबहा में “विकसित भारत – जी राम जी” अभियान के तहत बुधवार को एक जन जागरण चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल 125 दिन की ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी विषय पर केंद्रित थी। इस अवसर पर बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सांसद ने अपने संबोधन में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, आत्मनिर्भर गांवों की परिकल्पना को साकार करने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। यह चौपाल ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सरोज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।










































