नानपारा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित: सांसद ने किए वितरित, अधिकारी भी मौजूद रहे – Ramnagar Semra(Nanpara) News

6
Advertisement

बहराइच के नानपारा विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीम नगर धोबाही में बुधवार को एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद आनंद कुमार गोंड थे। सांसद गोंड ने बरसाती लाल, परसू राम, सत्तार, रसीद, प्यारेलाल, रामवती, कलावती, हीरा लाल, सुशीला देवी, रामसूरत, मीरां देवी, सुंदर देवी, सरस्वती, दुलारा देवी, गोली, मुबीन, सुनीता देवी और पुष्पा देवी सहित कई गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने की। उन्होंने इस पहल के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर लेखपाल लल्लू प्रसाद, उपेंद्र यादव और राजस्व निरीक्षक मिश्री लाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Advertisement