महसी में अवैध तमंचाबाज गिरफ्तार: युवक पर तमंचे की बट से हमला किया था, आरोपी को पुलिस ने दबोचा – Mahsi News

2
Advertisement


बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध तमंचाबाज को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई। आरोपी की पहचान रमजान अली पुत्र यार मोहम्मद के रूप में हुई है, जो खैरा बाजार, बौंडी, बहराइच का निवासी है। पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले रमजान अली ने एक मामूली विवाद में अपने पड़ोसी दुकानदार मुन्ना मिस्त्री के 17 वर्षीय पुत्र अनीस पर अवैध तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया था। मुन्ना मिस्त्री ने आरोप लगाया था कि रमजान ने अनीस को जान से मारने का प्रयास किया था। पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बौंडी पुलिस टीम ने इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप गंगवार, हेड कांस्टेबल श्यामबिहारी चौहान और कांस्टेबल कुलदीप साहू शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बौंडी थाने में मु0अ0सं0 010/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

यहां भी पढ़े:  बहराइच में रामगोपाल के हत्यारों को जज ने कहा- हैवान: 142 पन्नों के फैसले में मनुस्मृति का जिक्र; VIDEO में देखिए हिंसा से सजा तक - Uttar Pradesh News
Advertisement