सिंदुरिया थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के धर्मगुरुओं, प्रधानों, गणमान्य नागरिकों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, जुलूस मार्गों और यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई। छात्रों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिरों और मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रखने की सलाह दी गई। उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव और समस्याएं भी रखीं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर हरखोड़ा, भेड़िया और रतनपुर सहित अन्य शिव मंदिरों में संयम से पूजा करने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार का आयोजन बिना अनुमति के न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं, और जनता के सहयोग से ही सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकेंगे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष के अलावा चौकी प्रभारी अशोक सिंह, चौकी प्रभारी चिउटाहा सारिका सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य, प्रधान पतरेंगवा श्यामानंद, विशाल कुमार, शौकत अली, गायसुद्दीन, सुनील पाण्डेय, शेषमणि, सन्देश पटेल, छेदी अंसारी, उषा देवी, मनोज पटेल, कृष्ण मुरारी, गोरख नाथ और शौकत अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सिंदुरिया थाने में पीस कमेटी की बैठक: महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जोर – Mohanpur(Nichlaul) News