महराजगंज जनपद की निवासी ज्योति यादव का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में हुआ है। गोविंद यादव की पुत्री ज्योति चिऊरहा वार्ड, नगर पालिका परिषद महराजगंज की रहने वाली हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ज्योति ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों से हुई थी। उन्होंने लगातार लगन और परिश्रम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। इस अवसर पर चिऊरहा वार्ड के पूर्व वायु सेना अधिकारी राम प्रकाश गुप्त, पूर्व सभासद नूर आलम, एडवोकेट धनंजय पटेल और अध्यापक मनोज कन्नौजिया सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने ज्योति यादव को सम्मानित किया। उन्होंने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बधाई दी। ज्योति के चयन से उनके परिवार के सदस्यों ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ज्योति ने अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
महराजगंज की ज्योति यादव का सीआईएसएफ में चयन: परिवार और जिले में खुशी का माहौल – Maharajganj News