पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की आज 7वीं बरसी मनाई गई। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के शहीद प्रदीप थापा के शहीद स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शहीद प्रदीप थापा की प्रतिमा पर नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा, “आज का दिन हमारे देश के लिए एक बेहद दुखद दिन था, जिसमें दिए गए हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य और पराक्रम के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र आपके सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। काले दिन को याद करके आज भी हम भारतीयों की आंखें नम हो जाती है।” इस अवसर पर धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल, लल्लू जायसवाल, अभय कुमार, राशिद कुरैशी और प्रमोद पाठक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
पुलवामा हमले की 7वीं पुण्यतिथि: नौतनवा पालिका अध्यक्ष ने शहीद प्रदीप थापा को दी श्रद्धांजलि – Sonauli(Nautanwa) News