महराजगंज में विकास वंचित इंसान पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन कुमार साहनी का उनके प्रथम आगमन पर छात्रों ने स्वागत किया। यह कार्यक्रम महराजगंज नगर के सक्सेना चौराहे पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और छात्र उपस्थित थे। सभी ने साहनी को जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को जिले में नई दिशा और मजबूती मिलेगी। पवन कुमार साहनी ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और युवाओं का यह स्नेह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। साहनी ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को साथ लेकर चलने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर चौराहे पर इंद्रजीत मौर्य, संजय कुमार, कवि शंकर पांडे, रोशन निषाद, नागमणि कुमार, अनिल साहनी, मनोज सहानी, बल्केश्वर पांडे, आनंद वर्मा, अनूप पासवान, तथा तमाम लोग उपस्थित रहे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन: महराजगंज में छात्रों ने किया स्वागत, संगठन मजबूत करने का संकल्प – Rudhauli Bhawchak(Maharajganj sadar) News